अंबेडकरनगर। अवध बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष पंडित एन चंद्रा व उपाध्यक्ष हरिओम पांडेय बुधवार को अंबेडकरनगर न्यायालय परिसर पहुंचे। यहां बार एसोसिएशन कार्यालय परिसर में अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव और महामंत्री अरविंद तिवारी ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर पंडित एन चंद्रा ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। बार और बेंच के मध्य सामांजस्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर से उनका आत्मीय संबंध रहा है। जिले के अधिवक्ताओं की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें आपसी संवाद और सहयोग से हल किया जाना चाहिए। यदि किसी समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हो पाता है, तो उसे अवध बार एसोसिएशन के माध्यम से दूर कराया जाएगा। अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि बार एसोसिएशन सदैव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। इस मौके पर अधिवक्ता संजीव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष शेर बहादुर यादव, पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, पूर्व मंत्री शेषनाथ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।