अंबेडकरनगर। ग्रामीण शिल्पकारों, कलाकारों और विशेष रूप से महिला उद्यमियों को मंच मुहैया कराए जाने के लिए लगाया जाने वाला सरस मेला जिम्मेदारों की लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। शासन से मिले निर्देशों के अनुसार छह नवंबर से अकबरपुर ब्लॉक परिसर में सरस मेला का आयोजन किया जाना था। इस मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से 30 स्टॉल लगाए जाने थे, लेकिन अब तक विभाग की ओर से 18 स्टॉल ही तय किए जा सके हैं। मेले में मिट्टी से बने बर्तन, मसाले, रेडीमेड कपड़ों, खाने पीने की दुकानों के अलावा हेलमेट, ज्वेलरी के साथ हाम क्लीनर आदि के स्टाॅल लगए जाने को समूह तैयार हुए हैं। उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण एक दिन कार्यक्रम एक दिन आगे बढ़ाया गया है। संवाद