फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिवक्ताओं ने किया नामांकन, 18 को मतदान

Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अधिवक्ता कल्याण समिति के वर्ष 2026-2028 के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार को हुई। समिति का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष में होता है, जिसमें अधिवक्ताओं के प्रतिनिधियों का चयन किया जाता है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 21 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें छह सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें अंकित कुमार पांडेय, डाॅ. अंबरीश कुमार पांडेय, आनंद कुमार द्विवेदी, आनंद प्रताप सिंह,आद्या प्रसाद, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, पतिराम वर्मा, बलराम पटेल, मोहम्मद इदरीश, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, नीरज त्रिपाठी, रमेश त्रिपाठी, राम अजोर, रामदीन दास, रामशिरोमणि यादव, लालता प्रसाद, बीरेंद्र वर्मा, श्याम सुंदर यादव व संतोष कुमार दूबे शामिल हैं।

कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए आठ अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। इनमें अमरीश कुमार पांडेय, अविनाश वर्मा, उदय भान यादव, जयशाक्ति मौर्य, प्रेमलता, सिंकदर, नीरज श्रीवास्तव व संदीप उपाध्याय शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 18 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 19 फरवरी को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन अंबेडकरनगर के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव और सचिव अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई है। शेष चुनावी प्रक्रिया भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें