फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत मामले में प्रशासन ने सील किया निजी अस्पताल

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मालीपुर निजी चिकित्सालय का घेराव करते परिवारीजन व ग्रामीण - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पैर में रॉड डालने के लिए ऑपरेशन के बाद मासूम की मौत मामले में घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को ग्रामीण भड़क गए। पहले थाने, फिर संबंधित अस्पताल के समक्ष पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही प्रशासन ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मालीपुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी विनोद पांडेय का पांच वर्षीय पुत्र आर्यन गत गुरुवार को घर के सामने खेलने के दौरान गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस पर परिवारीजन उसे लेकर मालीपुर रेलवे क्रॉसिंग स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने पैर की हड्डी टूटने का हवाला देकर कहा कि ऑपरेशन करके रॉड डालना होगा। इसके लिए 20 हजार रुपये भी लिए। शुक्रवार को मासूम को ऑपरेशन के लिए जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया, जहां ऑपरेशन के बाद उसकी मौत हो गई। इस पर परिवारीजन मासूम का शव लेकर मालीपुर थाने पहुंचे और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के हंगामे पर पहुंचे एसडीएम व सीओ जलालपुर के हस्तक्षेप पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
इस बीच रविवार को परिवारीजनों के साथ ग्रामीण एक बार फिर थाने पहुंचे और आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताने लगे। साथ ही आरोप लगाया कि चोरी दिपे अस्पताल का संचालन भी किया जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उक्त अस्पताल के सामने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। साथ ही संबंधित अस्पताल को सील कर दिया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें