फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देररात पहुंचे एडीजी तो आईजी ने किया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मल्लूपुर में दोहरे हत्याकांड की गूंज न सिर्फ पूरे जनपद, बल्कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सुनाई दी। आलम यह रहा कि घटना के पांच घंटे के अंदर ही एडीजी डॉ. एसएन साबत लखनऊ से घटनास्थल पर पहुंच गए। देर रात घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से भी मुलाकात की और ढांढ़स बंधाया। इनके अलावा मंगलवार को सुबह आईजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने राजेसुल्तानपुर थाने पहुंचकर जानकारी हासिल की। वह कई घंटे थाने में ही कैंप किए रहे और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते रहे।
विज्ञापन

मल्लूपुर गांव के पास सोमवार की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज न सिर्फ अंबेडकरनगर जनपद, बल्कि शासन तक सुनाई दी। एक तरफ जहां जिले के पुलिस अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, वहीं जानकारी होते ही लखनऊ से एडीजी लखनऊ डॉ. एसएन साबत भी चल दिए। वे रात लगभग 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश मिश्र के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और जानकारी हासिल की। साथ ही कड़ी कार्रवाई के दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधिकारियों के साथ एडीजी मल्लूपुर मजगवां पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सांत्वना देते हुए आश्वस्त किया कि आरोपियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र वे जेल की सलाखों की पीछे होंगे। इसके बाद एडीजी लखनऊ लौट गए।
इस बीच मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे आईजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद राजेसुल्तानपुर थाने पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभाल ली। इसके बाद कई घंटे तक थाने में कैंप कर आईजी लगातार पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। इसके साथ ही पीड़ित व आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें