फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के साथ बरतें सख्ती, जनता से करें दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावत ने सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि अपराधियों के साथ सख्ती बरती जाए तो आम लोगों के साथ दोस्ती भरा व्यवहार करें। घटनाओं के खुलासे में तेजी लाने तथा क्षेत्र में प्रभावी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। आम जनमानस से जरूरी इनपुट लगातार लेेते रहने की जरूरत पर भी बल दिया।
विज्ञापन

एडीजी एसएन सावत एक दिवसीय दौरे पर सोमवार पूर्वान्ह जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां अकबरपुर हवाई पट्टी पर सलामी दी गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ ही क्षेत्राधिकारियों के साथ उन्होंने हवाईपट्टी पर ही जिले के विभिन्न हालात को लेकर जरूरी विचार विमर्श किया। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचकर थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की।
एडीजी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के साथ ही पूरी तरह से सख्ती से पेश आया जाए। जो भी जरूरी कठोरतम कार्रवाई संभव हो, वह अमल में लाई जाए। अपराध नियंत्रण पर पूरी तरह फोकस रहना चाहिए। इसके साथ ही आम लोगों से अच्छे व्यवहार पर भी लगातार ध्यान देने की जरूरत है। पुलिस का डर सिर्फ अपराधियों तथा अराजकतत्वों के बीच होना चाहिए। आम लोगों से नजदीकी बढ़ाने तथा जरूरी इनपुट लेते रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने बीट व्यवस्था को प्रभावी बनाने की नसीहत देते हुए कहा कि प्रतिदिन पुलिस कर्मियों को जरूरी फीडबैक लाना चाहिए तथा थाना प्रभारियों को यह ध्यान रहे कि उन्हें सभी पुलिस कर्मियों से प्रतिदिन क्षेत्र का फीडबैक लेते रहना है। यही प्रक्रिया ऊपर के अधिकारियों को भी नियमित रूप से अपनानी चाहिए। महिलाओं से जुड़े अपराध की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला हेल्प डेस्क के कार्यों की गहन समीक्षा की।
इसके बाद विभिन्न बड़े मामलों को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों तथा क्षेत्राधिकारियों से सवाल जवाब भी किया। प्राथमिकता के साथ सभी मामलों का निस्तारण किया जाए। स्कूलों के निकट प्रभावी गश्त की जाए, जिससे छेड़छाड़ जैसी घटनाएं पूरी तरह रोकी जा सके। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने तथा उनकी धर पकड़ करने का भी निर्देश दिया। एडीजी ने डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी के साथ विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार विमर्श भी किया। इसके बाद वे लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें