फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जुटें कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव जीतना भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में जीत के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जुटना होगा। यह आह्वान रविवार को श्रवणक्षेत्र मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व जिला जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी समर्थित कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित कराने में सभी को अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जिस कार्यकर्ता के पास जो भी दायित्व है, वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए यह संकल्प लें कि प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएंगे। सांगठनिक वृत्त परिचय लिया एवं सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ जीतने का संकल्प लें।
पूर्व मंत्री/ब्लॉक संयोजक पंचायत चुनाव धर्मराज निषाद व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की सलाह दी। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर आम जनता के बीच जाएं। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष वर्मा व संचालन अरुण सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता विजयनारायण शुक्ल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैल त्रिपाठी, राजेश दुबे, सीताराम सिंह, विवेक पांडेय, पारसनाथ सिंह, लालबहादुर पाल व हरिओम चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें