फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो सचिवों पर होगी कार्रवाई, दिए निर्देश

Wed, 14 May 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान निर्देश देते अयोध्या मंडल के उपनिदेशक पंचायत अरविंद कुमार
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अयोध्या मंडल के उपनिदेशक पंचायत अरविंद कुमार ने बुधवार को बसखारी ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई पंचायतों में व्यापक अनियमितताएं और अव्यवस्थाएं पाई गईं। दो सचिवों की अनुपस्थिति पर उपनिदेशक ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रामडीह सराय, उमरापुर मीनापुर, मुजाहिदपुर, देवहट और नसीराबाद पंचायतों में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उमरापुर मीनापुर पंचायत की स्थिति सबसे खराब पाई गई, जहां पंचायत भवन पूरी तरह जीर्ण अवस्था में मिला और सचिव शशांक समेत अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वर्ष में 32 लाख रुपये खर्च दिखाए गए, लेकिन मौके पर केवल सात सॉकपिट का कार्य ही बताया गया, वह भी धरातल पर नहीं दिखा।
रामडीह सराय में जूनियर हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में गंदगी, शौचालय की जर्जर दशा और मिड-डे मील शेड की अनुपस्थिति पर उपनिदेशक ने नाराजगी व्यक्त की। स्कूल के दक्षिण गेट तक इंटरलॉकिंग मार्ग और एमडीएम शेड निर्माण का निर्देश ग्राम प्रधान अंकिता यादव व इंजीनियर मीनाक्षी तिवारी को दिया गया।पंचायत भवन में योजनाओं की जानकारी न प्रदर्शित होने पर उपनिदेशक ने सभी सूचनाएं अंकित करने का निर्देश दिया। नसीराबाद पंचायत में सचिव जयंत यादव की अनुपस्थिति पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों की कार्यशैली से उपनिदेशक असंतुष्ट रहे। उन्होंने 10 से पांच बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, राजेश शुक्ल, जशवंत सिंह, नवीन सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें