फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव

Wed, 22 Feb 2017 10:04 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से शिवालय गूंजेंगे। महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास बिखरने लगा है। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेज हो गया है। पर्व के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं ने बुधवार को बाजारों में पहुंचकर पूजा-अर्चना संबंधी आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी की।
विज्ञापन


 24 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों ने जिले में जोर पकड़ लिया है। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थित शिवालयों में विशेष साफ-सफाई व सजावट का कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया।

पौराणिक महत्व रखने वाले जिला मुख्यालय के शहजादपुर स्थित शिवालय में रंग-रोगन व साफ-सफाई का दौर अंतिम चरणों में है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से प्रार्थना पर मन्नतें अवश्य पूरी होती हैं। भगवान शिव किसी को कभी मायूस नहीं करते।
विज्ञापन


पुजारी भृगुदास ने बताया कि लगभग दो सौ वर्ष पूर्व तमसा नदी के किनारे स्थित यह मंदिर काफी जर्जर अवस्था में सामने आया था। शहजादपुर के कुछ लोगों ने मिलकर इसका जीर्णोद्धार कराया था। इसके बाद से ही यहां विशेष पूजन-अर्चन का कार्य चल रहा है।

कहा कि जो भी यहां सच्चे हृदय से मन्नत मांगता है, वह अवश्य पूरी होती है। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट स्थित गायत्री मंदिर व मीरानपुर स्थित शिवमंदिर में भी पर्व को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी स्थित शिवमंदिरों की विशेष साज-सजावट व रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें