फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला चिकित्सक पर लगे आरोपों की जांच करेंगे एसीएमओ

Tue, 20 May 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल के महिला विंग में प्रसव कराने को लेकर उपजे विवाद में महिला चिकित्सक पर लगे आरोपों की जांच एसीएमओ को सौंपी गई है। एसीएमओ की जांच रिपोर्ट के बाद विभाग कार्रवाई करेगा। हालांकि महिला चिकित्सक ने सोमवार को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात को जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आई महिला को इलाज न मिलने के बाद परिजनों की तरफ से किए गए प्रदर्शन के साथ विधायक व डीएम की शिकायत की गई थी। अधिकारियों की फटकार के बाद अस्पताल आईं चिकित्सक संगीता सिंह ने पीड़िता का ऑपरेशन कर प्रसव कराया था। आरोप है कि इस दौरान चिकित्सक ने प्रसव पीड़िता समेत परिजनों को खूब खरीखोटी भी सुनाई थी। हालांकि सोमवार को जब मामले ने तूल पकड़ा तो चिकित्सक ने अपना इस्तीफा सीएमओ को सौंप दिया था। विभाग ने जहां इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, वहीं, मामले की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. रामानंद को नामित किया है।
महिला चिकित्सक के कई निजी अस्पतालों से हैं संबंध
गौरतलब है कि एनएचएम के तहत जिला अस्पताल में तैनात रहीं चिकित्सक डॉ. संगीता सिंह का पूर्व से विवादों से नाता रहा है। सूत्रों के अनुसार महिला चिकित्सक का कई निजी अस्पतालों से भी संबंध है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि चिकित्सक का इस्तीफा पहले ही मंजूर कर लिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले की जांच एसीएमओ से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें