फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एसीएमओ को मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि, अपर निदेशक को लिखा पत्र

Sun, 11 May 2025 07:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कार्याें में लापरवाही बरतने पर एसीएमओ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब सीएमओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का पत्र अपर निदेशक को लिखा है।
विज्ञापन

डीएम अनुपम शुक्ला ने एसीएमओ की ओर से एएनएम और आशाओं के किट की व्यवस्था न कर पाने में लापरवाही मिलने पर सीएमएओ से विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिया था, जिसके बाद सीएमओ ने एसीएमओ के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि देने की संस्तुति का पत्र अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार को लिखा है। सीएमओ कार्यालय में लगातार अधिकारियों पर हो रही कार्रवाई से विभागीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले एक और एसीएमओ पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कई नोडल पद से हटाने की कार्रवाई हुई थी।
कार्यालय में लगातार उठापटक के बाद सभी अधिकारी चौकन्ने हैं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि पूर्व में विभागीय समीक्षा के दौरान एसीएमओ के कार्य को लेकर डीएम ने असंतोष जाहिर किया था, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए अपर निदेशक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें