जलालपुर/मालीपुर। अलग-अलग इलाकों में एक किशोरी व युवती लापता हो गईं। मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की है।
जलालपुर क्षेत्र की एक महिला ने थाने में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह घास लेने के लिए खेत गई थीं। उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। वापस लौटने पर पुत्री गायब मिली। आरोप है कि गांव का अमरीश पुत्री को अपने साथ ले गया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।
वहीं, बेवाना इलाके की महिला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 30 जनवरी को दोपहर सुल्तानपुर जनपद के मुसाफिरखाना क्षेत्र के ग्राम ददरे निवासी अभिषेक अग्रहरि उर्फ अभिनंदन उनकी 20 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। थाना प्रभारी सर्वदमन सिंह ने बताया कि युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।