अंबेडकरनगर। महरुआ के अतरौला निवासी अजय कुमार की जेल में हुई मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को प्रभारी एसओ महरुआ सुुधीर त्रिपाठी हाजिर हुए। इस दौरान प्रभारी एसओ ने पुलिस का पक्ष रखा।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुधा यादव ने एसडीएम भीटी, महरुआ थानाध्यक्ष, जेल अधीक्षक और विपक्षी अनिल कुमार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। महरुआ क्षेत्र के अतरौला निवासी अजय कुमार की मां शिवकुमारी ने 20 अप्रैल 2025 को हत्या का आरोप लगाते हुए न्यायालय से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
इसमें अनिल कुमार निवासी चपरा महमदपुर के अलावा एसओ महरुआ, एसडीएम भीटी व जेल अधीक्षक को प्रतिवादी बनाया था। 30 मार्च की रात अजय की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। 10 सितंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एसडीएम भीटी, जेल अधीक्षक, एसओ महरुआ समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे।