फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बजरंग दल के जिला संयोजक और उनके साथियों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिला संयोजक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर के दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी आलोक चौरसिया बजरंग दल के जिला संयोजक हैं। आलोक के मुताबिक सोमवार दोपहर वह अपने मित्र योगेश जायसवाल, श्याम मोहन व दो-तीन अन्य लोगों के साथ चंद्रलोक टॉकीज के रास्ते कश्मीरिया की तरफ जा रहे थे। रास्ते में आदिलाबाद निवासी जी राजू और अलीगंज के महरीपुर के रहने वाले राम अवध निषाद ने उन्हें रोक लिया। दोनों ने उनसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। प्रलोभन दिया कि धर्म परिवर्तन करोगे तो सभी को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। यही नहीं, उनका मकान भी बनवा दिया जाएगा।
आलोक के अनुसार इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि दोनों युवक कुछ दिन पहले हरिजन बस्ती में घूम रहे थे और लोगों को धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रलोभन दे रहे थे। ये लोग ईसाई धर्म का काफी दिनों से प्रचार-प्रसार कर रहे थे। गरीब तबके के लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की जा रही थी। आलोक ने तुरंत मामले की सूचना अलीगंज पुलिस को दी। उनकी तहरीर पर जी राजू और राम अवध निषाद के खिलाफ धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष शशांक शुक्ल ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें