अंबेडकरनगर। शहर कोतवाली इलाके में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी का शुभम विश्वकर्मा उर्फ अर्जुन निवासी ग्राम जीतपुर यरकी थाना अहिरौली ने अपहरण कर लिया था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया था।
मामले में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो व एससी एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल व उनकी टीम ने आरोपी को उसके ननिहाल कनक पट्टी दशमणे से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद