जहांगीरगंज। ब्लॉक प्रमुख चुनाव से पहले जहांगीरगंज के एक बीडीसी सदस्य के अपहरण का मामला सामने आया है। ब्लॉक प्रमुख पद की एक दावेदार ने पूर्व प्रमुख और उनके सहयोगियों पर अपहरण का आरोप लगाया है।
ब्लॉक प्रमुख की दावेदार पुष्पा कन्नौजिया के पति जय प्रसाद ने थानाध्यक्ष को दिए पत्र में कहा कि सगहापुर के बीडीसी सदस्य अमित कुमार को एक पूर्व प्रमुख और उनके समर्थकों ने बुधवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। वे सब हथियारों से लैस थे। यह भी कहा गया कि दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ वे सब अराजकता करते रहे। पत्र में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। उधर एसओ नीरज कुमार ने कहा कि ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। -संवाद