अंबेडकरनगर। लगभग चार माह पूर्व सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी पर दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जरूरी पूछताछ की। इसके बाद जिला न छोड़ने की बात कहते हुए उसे छोड़ दिया गया। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए सीएमओ से पुलिस ने अनुमति लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लगभग चार माह पूर्व जहांगीरगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इसी मामले में बुधवार को कोतवाली पुलिस ने संबंधित कर्मचारी को कोतवाली बुलाकर जरूरी पूछताछ की। इस बीच कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि जरूरी पूछताछ की गई है। फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए सीएमओ से अनुमति लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।