फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रवि हत्याकांड में आरोपी प्रेमिका को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के नगपुर मुस्तफाबाद गांव में रवि मौर्य की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवती पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी रवि मौर्य हरियाणा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी दादी की तीन माह पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद वह घर लौट आए थे। बीते बृहस्पतिवार सुबह करीब 5:30 बजे उनका शव पेड़ की डाल से वायर के सहारे लटका मिला था। मौके से दो मोबाइल फोन बरामद हुए थे, जबकि घटनास्थल से करीब 25 मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद के पास उनका जूता मिला था।
मृतक की मां शारदा व पिता पारस मौर्य ने गांव की पूजा, उसके भाई अमरजीत और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि युवती के भाई ने फोन कर रवि को बुलाया और उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देर रात हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस अब हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पूजा को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें