फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास, लूटपाट और बदनामी की धमकी से आहत एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पवन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। उसका पति रोजगार के लिए गाजीपुर में रहता है, जबकि पत्नी, बच्चे और वृद्ध माता-पिता घर पर थे। जनवरी माह में खासपुर रसूलपुर निवासी पवन वर्मा ने महिला का नंबर प्राप्त कर उसे फोन पर परेशान करना शुरू किया। महिला ने पति को बताया, पर आरोपी नए नंबरों से तंग करता रहा और छेड़छाड़ भी की। बेइज्जती के डर से महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी। 11 जून 2026 की सुबह करीब 11:30 बजे, पवन वर्मा नशे में घर में घुस गया। उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर 12 हजार रुपये व लाखों के जेवर लूट लिए। आरोपी ने महिला को बदनाम करने की धमकी भी दी।
इस घटना से आहत महिला ने उसी दिन पति को फोन पर जानकारी दी। इसके बाद शाम 4:30 बजे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के दाह संस्कार के बाद युवक ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने जांच में घटनाक्रम सही पाया। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पवन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें