जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि बुधवार को मालीपुर थाना क्षेत्र के टिकरी गांव के समीप सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला था।
उस समय पुलिस महिला के शव की शिनाख्त नहीं कर पायी थी। बाद में महिला के शव की पहचान कालेपुर महुवल निवासी पुष्पा देवी (45) पत्नी स्व राजाराम के रूप में हुई थी। महिला की पुत्री रोली ने शव की शिनाख्त करते हुए मालीपुर थाने में हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस तहरीर के आधार पर रानीपुर आरोपी रामदयाल के विरुद्ध केस दर्ज किया।
इस बीच मालीपुर पुलिस टीम ने छापा मार कर आरोपी रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जरूरी छानबीन जारी है। (संवाद)