फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लेखपाल गैरहाजिर, लौटे फरियादी

विज्ञापन
बेवाना थाने में फरियादी की समस्या सुनते डीएम-एसपी। स्रोत पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलेभर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर राजस्व कर्मचारियों की अनुपस्थिति से फरियादियों को निराशा हाथ लगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में ड्यूटी लगने के कारण लेखपाल समाधान दिवस में शामिल नहीं हो सके, जिससे राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने बेवाना थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और पुलिस से जुड़े कुछ मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। अकबरपुर में इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह व जलालपुर में एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने समस्याएं सुनीं। वहीं, लेखपालों की अनुपस्थिति में राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों को मायूस लौटना पड़ा।
रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश : अकबरपुर के कोटवा सीहमई निवासी दुर्गेश यादव ने बताया कि 23 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन के दौरान शहजादपुर स्थित संजय टाकिज के पास संघतिया निवासी कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में चोट आई। समाधान दिवस में उनकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें