फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकरायी स्कूल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में शुक्रवार सुबह बेकाबू होकर स्कूली बस पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि उस समय बस में बच्चे सवार नहीं थे। घटना में चालक व परिचालक को चोटें आईं हैं। सूचना के बावजूद विलंब से एंबुलेंस के पहुंचने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद दोनों घायलों को निजी वाहन से आजमगढ़ अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर राजेसुल्तानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बांसगांव सेंट जेवियर्स स्कूल की बस सुबह बच्चों के लेने के लिए विद्यालय से सिंघलपट्टी रोड पर जा रही थी। अचानक कस्तूरीपुर मोड़ के निकट एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें बस चालक मोहम्मद रफीक (25) निवासी राजेपुर व सहायक साजिद (20) निवासी राजेपुर थाना राजेसुल्तानपुर घायल हो गए।
घायल चालक व सहायक दोनों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना के समय बस में बच्चे नहीं बैठे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव ने अपने निजी वाहन से दोनों घायलों को आजमगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में एंबुलेंस पहुंची तो ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस बीच एसओ राजेसुल्तानपुर रामलखन पटेल मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें