फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर नहर में पलटी , एक की मौत

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर बनगांव मार्ग पर शुकलहिया नहर पुल से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुकलहिया नहर के पास बुधवार रात बरातियों से भरी जीप अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इससे एक की मौत हो गई, जबकि तीन बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा टांडा कोतवाली क्षेत्र के ममरेजपुर गांव के पास गुरुवार सुबह आईटीआई छात्रा की मैजिक और अहिरौली के यादव नगर चौराहा के पास युवक की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात को अहिरौली के मिझौड़ा से भोलू गुप्ता के पुत्र की बरात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर मठिया गई हुई थी। रात में खाना खाने के बाद ज्यादातर बराती अलग-अलग जीप से घर लौटने लगे। ऐसे ही बरातियों से भरी एक जीप जब बनगांव रोड स्थित शुकलहिया नहर के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक उसे संभालता तब तक जीप पुलिया की दीवार को तोड़ती हुई नहर में गिर पड़ी। इससे पहले जीप ने बिजली के पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि शारदा सहायक नहर में जीप गिरने के बाद चालक किसी तरह निकलकर भाग निकला। नहर में पानी नहीं था। इस बीच चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जीप में फंसे मिझौड़ा निवासी विनय यादव (26) पुत्र जटाशंकर, अमित (23) पुत्र हरिश्चंद्र, सुनील यादव (16) पुत्र जटाशंकर, विकास यादव (23) पुत्र राघवराम को बाहर निकाला। गंभीरावस्था में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहा चिकित्सकों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, अहिरौली के सोनावां निवासी प्रदीप वर्मा (20) पुत्र उमाशंकर बुधवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह यादवनगर चौराहा के पास पहुंचा तो इसी बीच आगे जा रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। इससे वह सड़क की तरफ गिर पड़ा। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर टांडा निवासी निधि श्रीवास्तव (23) पुत्री बिपिन श्रीवास्तव गुरुवार सुबह ममरेजपुर बाजार स्थित आईटीआई कॉलेज जा रही थी। बताया जाता है कि ऑटो से उतर कर जब वह सड़क पार कर रही थी, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे मैजिक वाहन ने रौंद दिया। इससे पहले कि लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा-हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें