फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार की टक्कर से मजदूर घायल, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरहरी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल मजदूर का ग्रामीणों ने महरुआ के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। बाद में उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह सरखने गांव निवासी रामचरन तिवारी के घर से एक कार दूध लेकर महरुआ डेरी जा रही थी। बताया जाता है कि सरहरी गांव के पास सड़क पर अचानक एक महिला आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया। रफ्तार अधिक होने के चलते वह जब तक कार को नियंत्रित कर पाता तब तक सड़क के किनारे खड़ी पिकअप से सामान उतार रहे एक मजदूर त्रिभुवन को टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
इसके बाद कार सड़क से नीचे उतरते हुए गड्ढे में चली गई। घटना से मौके पर चीखपुकार मच गई। इस बीच मौका पाकर कार चालक फरार हो गया। स्थनीय ग्रामीणों ने घायल त्रिभुवन को उपचार के लिए महरुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें