फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन घायल, महिला लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अन्तर्गत कटेहरी निवासी रेखा (45) पत्नी राजेश शनिवार सुबह स्कूटी से अकबरपुर जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह पवित्र शिवबाबा के निकट पहुंची, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज थाना अन्तर्गत जमुनीपुर निवासी अब्दुल जफर (21) पुत्र रहीमुल्लाह शनिवार सुबह महरुआ थाना अन्तर्गत रामनगर निवासी मोहन यादव (17) पुत्र रामआसरे के साथ एक ही बाइक से रामनगर से महरुआ जा रहा था। बाजार के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें