फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को बचाने में बाइकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल युवक की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही जलालपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नवानगर निवासी विद्याभूषण (45) वर्ष मंगलवार को बाइक से जलालपुर की तरफ जा रहा था। गांव से कुछ दूर पहुंचा था कि सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने का प्रयास करने में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, और वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। स्पीड अधिक होने के चलते कुछ दूर तक घिसट गया।
इससे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आ गई। आस पास के नागरिकों ने इसकी सूचना तत्काल जलालपुर पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को दी। फिलहाल उसे कहीं ले जाया जाता कि इससे पहले उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें