फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे किशोर को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सब्जी लेकर साइकिल से घर जा रहे किशोर को राबी बहाउद्दीनपुर बाजार में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अभिरक्षा में लेकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत दाउदपुर औलियापुर गांव निवासी अमन (14) पुत्र रामसजन गुरुवार देर शाम साइकिल से सब्जी लेने के लिए बहाउद्दीनपुर बाजार गया हुआ था। बताया जाता है कि जब वह सब्जी लेकर घर जा रहा था, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया।
घटना के बाद इससे पहले कि आसपास के बाजारवासी मौके पर पहुंचते, चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में अमन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें