हजपुरा। अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग स्थित कटघरमूसा के निकट डीसीएम को बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घटना के बाद इर्द गिर्द के लोग मौके पर पहुंच गए और मामूली रूप से घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला।
बाद में उसे इलाज के लिए भेज दिया गया। अकबरपुर-जलालपुर मुख्य मार्ग स्थिति कटघरमूसा के पास अनियंत्रित डीसीएम को बचाने के प्रयास में एक ट्रक सड़क के किनारे पलट गई। घटना होते ही इर्द गिर्द के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक के अंदर फंसे मामूली रूप से घायल चालक को बाहर निकाला। ट्रक चालक कमलेश यादव ने बताया कि ट्रक पर पेपर लादकर आजमगढ़ ले जाया जा रहा था। इसी बीच यह दुर्घटना हो गई। उधर दुुर्घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।