फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। भाई के साथ बाइक से जलालपुर जा रही किशोरी की बाइक से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। जलालपुर कोतवाली अन्तर्गत जैनापुर कोल्हूपारा गांव निवासी रुचि (17) पुत्री रामबचन बुधवार दोपहर अपने भाई के साथ बाइक से जलालपुर जा रही थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हाजीपुर गांव के निकट झटका लगने पर वह बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसके सिर में गंभीर चाटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गई। सांस चलने की उम्मीद में उसे जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें