अंबेडकरनगर। अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अयोध्या के गोसाईगंज निवासी संदीप कुमार (32) पुत्र जगदंबा शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आ रहा था। अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर चौराहे के पास पिकअप ने उसे चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अहिरौली के यादवनगर निवासी रमेश (38) पुत्र रामजग शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय कटेहरी बाजार के पास जीप की टक्कर से घायल हो गया। मालीपुर के कालेपुर गांव निवासी बंशीलाल (70) पुत्र रामनरायन शनिवार सुबह घर के पास सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर बरवां निवासी सीता देवी (40) पत्नी सती प्रसाद शुक्रवार देर शाम सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच उधर से गुजर रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।