फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी। हंसवर क्षेत्र के नौरहनी रामपुर निवासी आंचल ने ससुरालियों पर एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति गोविंद माझी, सास कुसुम, जेठ प्रदीप, जेठानी और जेठ की बेटी प्रतिमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

आंचल की शादी 19 फरवरी को अयोध्या के उनियार बाजार निवासी गोविंद माझी से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों ने एक लाख रुपये दहेज की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया, उसे विक्षिप्त भी बताया। बीते 22 मई को ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर स्त्रीधन छीना और मायके छोड़ दिया। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें