बाराबंकी जनपद के बद्दोसराय बड़रिया निवासी उमाशंकर दीक्षित पिछले साल नौ सितंबर को बाराबंकी कोर्ट में पेशी के बाद ट्रेन से वाराणसी जाते समय गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के निकट पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। वह एक मामले में वाराणसी जेल में सजा काट रहा था।
दूसरे मामले में पेशी के दौरान फरार होने के बाद उसके विरुद्ध अकबरपुर जीआरपी में केस दर्ज हुआ था। इस बीच चारबाग पुलिस ने उसे एक दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया।
अकबरपुर थाने की जीआरपी पुलिस ने सोमवार को रेलवे के विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश होकर उसे अकबरपुर कोर्ट में पेश करने के लिए रिमांड मांगा। जीआरपी एसओ ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि फरार बदमाश को पेशी के लिए लाया जा रहा है। 14 जुलाई को यहां सीजेएम कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।