फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सुपारी लेकर काम न करने पर अब्दुल की साथियों ने की थी हत्या

Thu, 19 Jun 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर के मझुई नदी के किनारे खून से लथपथ मिले जौनपुर के सरपतहा थाने के अरसियां निवासी अब्दुल रबीस की हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। सुपारी लेकर काम पूरा न करने पर अब्दुल के पांच साथियों ने मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से घटना को अंजाम देने में प्रयोग की गई दो बाइकें भी बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि अब्दुल रबीस आपराधिक प्रवृत्ति का था। इसके खिलाफ चोरी समेत अन्य कई केस उसके गृह जनपद जौनपुर में दर्ज हैं। जौनपुर के अरसिया निवासी राजेश ने अब्दुल रबीश को 40 हजार रुपये की सुपारी एक व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ने के लिए दी थी। अब्दुल ने न तो काम किया और न ही रकम वापस की। 13 जून को राजेश और अब्दुल के बीच कहासुनी हो गई थी। अब्दुल ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया था।
इसके बाद राजेश ने सुल्तानपुर के लोरपुर निवासी रवि, रामनगर निवासी बृजेश, सुल्तानपुर के अखंडनगर के लोरपुर निवासी राजकुमार और अंबेडकरनगर के मालीपुर के हुसैनपुर विपहन निवासी अंकुर के साथ मिलकर रबीस को सबक सिखाने की ठानी। इसमें मोहरा जौनपुर के सेखौली निवासी सत्यम को बनाया। सत्यम के माध्यम से राजकुमार ने अब्दुल को अखंडनगर बुलाया। जगदीशपुर पुलिया के पास राजकुमार, उसके दोस्त रवि, बृजेश और अंकुर ने अब्दुल के पहुंचते ही उसपर हमला कर दिया था। यह नजारा देख सत्यम भाग गया था।
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित राजकुमार और रवि अब्दुल को अपनी बाइक पर बैठाकर जैतपुर के सेहरी के लिए रवाना हुआ और बृजेश व अंकुर को भी वहीं बुलाया, लेकिन यह दोनों पेट्रोल खत्म होने की वजह से रास्ते में फंस गए। सेहरी पुलिया के पास बाइक खड़ी कर अब्दुल को राजकुमार और रवि मझुई नदी के किनारे लेकर गए थे। यहां पहुंचने पर रवि ने शराब की बोतल से अब्दुल के सिर पर हमला कर उसे गिरा दिया। इसके बाद जली हुई लकड़ी उठाकर अब्दुल के सिर पर ताबड़तोड प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया था।
15 जून की सुबह अब्दुल का शव मिला था। मृतक की पत्नी रेहाना की तहरीर पर जौनपुर के सेखौली सरपता निवासी सत्यम, सुल्तानपुर के नरवारी निवासी प्रद्युम्न और धमेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। सत्यम को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बुधवार को पुलिस ने मालीपुर के सुरहुरपुर बाजार मोड़ से रवि, राजकुमार, बृजेश और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया। राजेश पकड़ में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानोंं पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें