अंबेडकरनगर। कटेहरी बाजार स्थित रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी अकबरपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अकबरपुर भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह किसान एक्सप्रेस की क्रॉसिंग थी।
लखनऊ की ओर से अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस आ रही थी। किसान एक्सप्रेस कटेहरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। इसमें सवार झारखंड के हजारीबाग निवासी राशिद रेलवे पटरी पर घूम रहा था। अचानक सरयू यमुना एक्सप्रेस के आने से वह इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर उसकी पहचान हुई। बाद में घटना की सूचना परिवारीजनों को दी गई।