फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में चूहा मारने की दवा पिलाकर की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। प्रेमिका से बात करने से नाराज युवक ने कटघरमूसा निवासी युवक की अपने एक परिचित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। स्वॉट टीम व सम्मनपुर पुलिस ने घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। इसके चलते ही आरोपी ने अपने परिचित के साथ मिलकर घटना के दिन उसे मिलने के लिए गांव स्थित जूनियर स्कूल के पास बुलाया और कोल्ड ड्रिंकमें चूहा मारने की दवा मिलाकर पिला दी, जिससे मनोज की मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर मौके से चूहा मारने की दवा की पुड़िया, कोल्ड ड्रिंककी बोतल आदि बरामद हुई।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कटघरमूसा निवासी मनोज कुमार गौड़ की बीती 14 मई को हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 15 मई को मृतक के पिता रामभारत की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। साथ ही सम्मनपुर पुलिस के अलावा स्वॉट टीम को भी जिम्मा सौंपा गया।
जांच के दौरान सौरभ पाठक निवासी कलान पाठक पुरवा, थाना अखंडनगर, जिला सुल्तानपुर व रामसुरेश उर्फ मुछू निवासी बड़ेपुर डिहवा, थाना सम्मनपुर का नाम प्रकाश में आया। टीम ने 18 मई को सुबह दोनों को सैदापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सौरभ पाठक ने बताया कि उसकी एक प्रेमिका है, जिससे वह बात करता है। मनोज भी उस लड़की के पास फोन करता था। उसने कई बार उसे मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

इसके चलते दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इस पर उसे रास्ते से हटाने के लिए उसने रामसुरेश के साथ मिलकर योजना बनाई। 14 मई को मनोज को कटघरमूसा के पास स्थित जूनियर स्कूल के पास मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसे कोल्ड ड्रिंक में चूहे की दवा मिलाकर पिला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कोल्ड ड्रिंककी बोतल, चूहे मारने की दवा की पुड़िया व बाइक आदि बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें