फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पूर्व प्रधानाचार्य के घर की तीसरी मंजिल पर बेहोश मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के पटेलनगर में शुक्रवार रात युवक के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। दो घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस ने उसको पूर्व प्रधानाचार्य के घर से बेहोशी की अवस्था में बरामद किया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद किशोर ने बताया कि बहन से झगड़ा होने पर वह नाराज हो गया था। इसलिए वह खुद ही घर से चला गया था।
विज्ञापन




पटेलनगर निवासी ताराकांत का बेटा वीर पांडेय (18) रात करीब आठ बजे अचानक गायब हो गया। मां नीतू ने पुलिस को सूचना दी कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर सदर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि वीर मोहल्ले में पूर्व प्रधानाचार्य के खाली पड़े मकान की तरफ जाते हुए दिखा है। पुलिस ने पूर्व प्रधानाचार्य के मकान की तलाशी ली। इस दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर किशोर बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां इलाज के दौरान उसे होश आया। कोतवाली प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में किशोर ने बहन से नाराज होकर घर से चला गया था। दो घंटे में किशोर के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।


10 माह से गायब हैं पिता

किशोर के पिता ताराकांत करीब 10 माह से लापता हैं। पहले उनके लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज हुई थी, लेकिन अब अपहरण का केस दर्ज किया गया है। इतनी अवधि में उनकी बरामदगी न होने से पुलिसिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजन ताराकांत के दोस्त पर ही अपहरण करने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें