फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेरहवीं से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Thu, 11 Dec 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रसूलपुर उसरी निवासी शुभम विश्वकर्मा (19) की बुधवार देर शाम अकबरपुर-टांडा मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई। पिता केशवराम विश्वकर्मा के मुताबिक उनका बेटा मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। सात दिसंबर को लौटा था।
विज्ञापन


बुधवार शाम छह बजे सूरापुर गांव में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। भोजन करने के बाद बाइक से करीब 7.30 बजे घर के लिए निकले थे। अकबरपुर-टांडा मुख्य मार्ग पर अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। शुभम उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में गंभीर चोट लग गई। आननफानन में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। मृतक तीन भाई और तीन बहन थे। तीन भाइयों में शुभम मंझले थे। बड़ा भाई रवि बढ़ई और छोटा भाई शनि कक्षा 10 का छात्र है। बेटे की मौत की खबर सुन मां बेसुध हो गईं। तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बस से टकराकर बाइक सवार दो लोग जख्मी
जहांगीरगंज। क्षेत्र के सुतहरपारा निवासी शिवनाथ प्रजापति (50) बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बाइक से बिड़हर घाट की तरफ से लौट रहे थे। बाइक बंगालपुर निवासी मौसम गौड़ (25) चला रहे थे। मंसूरगंज चहोड़ा मार्ग पर पहुंचे थे, तभी रामनगर की एक निजी स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज भिजवाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने शिवनाथ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें