फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वीडियाे बनाते हुए नदी में कूदा युवक, प्रेमिका पर लगाया धोखा देने का आरोप

Tue, 08 Apr 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज(अंबेडकरनगर)। बिड़हल घाट पर एक युवक ने नदी में छलांग लवाकर जान दे दी। नदी में कूदने से पहले युवक ने इसका वीडियो बनाया। इसमें उसने आत्महत्या करने का जिम्मेदार अपनी प्रेमिका को ठहराया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने नदी से युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के धनघटा थाने के बालू शासन बघौली निवासी युवक पवन राय (32) का वीडियो सोमवार को उनके परिजनों को मिला, जिसमें युवक अपनी प्रेमिका का नाम लेते हुए उसके धोखा दिए जाने की बात कही जा रही है। इसी से परेशान होकर नदी में कूद कर जान देने की बात कही है। युवक ने वीडियो में प्रेमिका के दूसरे प्रेमी को भी दोषी बताया है।
अपने परिवार व प्रेमिका की मां को दोषी नहीं माने जाने की भी कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मंगलवार को पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सरयू नदी में तलाश कराई तो युवक का शव शाम पांच बजे बरामद हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रताप यादव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें