जलालपुर। जलालपुर के जाफराबाद अलीगंज के एक युवक की मक्का शहर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ले के मोहम्मद अब्बास ने बताया कि उनके बड़े भाई साहिल अब्बास दो साल पहले मक्का शहर में घरेलू ड्राइवर के काम में गए थे। उनके पड़ोस में रहने वाले फिरोज अब्बास, कैफ अब्बास ने शुक्रवार को घर पर फोन पर बताया कि साहिल अब्बास का हार्टअटैक से निधन हो गया है। साहिल अब्बास की तीन साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पत्नी से विवाद होने के कारण मामला महिला थाने तक पहुंच गया था, जहां पर लेनदेन होने के बाद वह अपने घर चली गई थीं।
मायके में जुड़वा पुत्रियों को जन्म दिया था। गुजारा भत्ता का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। बेटे की मौत की सूचना सुनकर पिता अब्बास अली और माता हसन जहां का रो-रो का बुरा हाल है। (संवाद)