फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सब्जी लेकर जा रहे युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना जैतपुर के अचलनगर बाजार के पास सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहे युवक को रविवार देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जैतपुर थाना क्षेत्र के मढ़वरपुर भुजगी गांव निवासी चंद्रकेश गौड़ (32) रविवार देर शाम सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहे थे। जब वह अचलपुर बाजार के निकट पहुंचे, इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हेलमेट न लगाने के चलते सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह बेहोश हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें