फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जैतपुर की एक 25 वर्षीय युवती ने शुक्रवार को थाने पर शिकायत पत्र दिया था। आरोप था कि अकबरपुर कोतवाली के शाहजहांपुर शहजादपुर निवासी तबरेज ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

युवती ने आरोप लगाया कि चार वर्षों से वह उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है। शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल करता रहा और बीच में सऊदी चला गया था। 25 दिन पहले सऊदी से लौटा और शादी करने का झांसा देकर बाइक पर बैठक माहुल बाजार ले गया जहां फिर से दुष्कर्म किया। लौटते समय रास्ते में शादी की बात कही तो तबरेज ने शादी से इन्कार करते हुए गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देते हुए रास्ते में छोड़कर भाग गया। इसके बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें