फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: रात को खाना खाकर छत पर सोने गया... सुबह खड़ंजे में मिली खून से लथपथ लाश; मामा के घर आया था युवक

Sat, 19 Jul 2025 05:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में मामा के घर आए युवक का शव खड़ंजे में पड़ा मिला। घरवालों ने देखा तो वह बिलख उठे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार की सुबह एक युवक की लाश खड़ंजे पर पड़ी मिली। वह मामा के घर रुका था। रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


घटना अहिरौली थाना क्षेत्र के यरकी मंगल का पूरा गांव की है। यहां राजेश (42) का शव खून से लथपथ खड़ंजे पर पड़ा मिला। वह मूल रूप से अकबरपुर के देवरायपुर का रहने वाला था। शुक्रवार की रात करीब 8.00 बजे गांव निवासी अपने मामा के घर आया था। रात को छत पर सोने गया था। सुबह उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। 

परिवार के लोग हत्या करने की बात कह रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने बताया कि राजेश पेशे से पेंटर था। रात में किसी तरह की कोई आहट नहीं मिली। सुबह लगभग 5.00 बजे गांव के कुछ लोग घर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने खड़ंजे पर खून सना शव पड़ा देखा। 
विज्ञापन

 
उन लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो राजेश का शव देखकर होश उड़ गए। कुछ लोग छत से गिरने की बात कह रहे हैं, तो कुछ हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बताया गया कि राजेश के परिवार में पत्नी शांति देवी, 14 वर्षीय पुत्र और छठी कक्षा में पढ़ने वाली पुत्री है। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। राजेश ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें