फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भैंस खरीदने जा रहे ग्रामीण की कार की टक्कर से मौत

Fri, 16 May 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फुल्लन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भैंस खरीदने के लिए सीहमई जा रहे ग्रामीण को बृहस्पतिवार को को चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर के डोमनेपुर निवासी फुल्लन (54) भैंस खरीदने और बेचने का काम करते थे। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सीहमई गांव में भैंस खरीदने के लिए पैदल जा रहे थे। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग के श्यामगंज के पास सड़क पार करते समय अकबरपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे।
सिर व शरीर के अन्य अंगोंं में गंभीर चोटें आ गईं। स्थानीय लोगोंं की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। हालत बिगड़ती देख शाम चार बजे डॉक्टरों ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ के लिए निकले थे। बाराबंकी के निकट उनकी मौत हो गई। मृतक के तीन बेटों में मुकेश सबसे बड़ा इसके बाद बृजेश और सबसे छोटा बेटा विशाल (17) का है। बेटी जानकी का विवाह हो चुका है। वह अपने ससुराल में रहती है। फुल्लन की मौत की खबर गांव पहुुंचते ही मातम छा गया। मृतक की पत्नी गंगादेवी अचानक पति की मौत का दुख सही नहीं सकी। इससे वह बेसुध हो गईं। तीनों बेटोंं का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें