फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: व्यावसायिक शिक्षा में प्रवेश के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरगनर। डॉ. जीके जेटली इंटर कालेज अकबरपुर में व्यवसायिक शिक्षा के ट्रेड खाद्य व फल संरक्षण में छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए डीआईओएस ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। राजकीय बालिका हाईस्कूल फरीदपुर कुतुब की प्रधानाध्यापिका डॉ. तारा वर्मा, राजकीय हाईस्कूल जहांगीरगंज के प्रधानाध्यापक सुरेश लाल श्रीवास्तव और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज भीटी की प्रधानाचार्या रंजना से रिपोर्ट मांगी गई है। पिछले साल भी टीम गठित की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का दाखिला न लेकर लगातार आदेशों की अवहेलना की जा रही है। विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अतिथि विषय विशेषज्ञ शिक्षक गिरीश चंद्र पांडेय को न तो मानदेय मिल रहा है और न ही उनकी उपस्थिति दर्ज हो रही है। गिरीश चंद्र पांडेय ने शासन को भेजे गए पत्र में बताया था कि वह वर्ष 1994 से अतिथि विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।
आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य उनका आर्थिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2022 में उनकी सेवा भी समाप्त कर दी गई। करीब एक दर्जन पत्र शासन और विभाग को भेज चुके हैं। मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल ने शिक्षक को बकाया मानदेय का भुगतान करने व उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके क्रम में 28 मार्च 2025 को डीआईओएस ने विद्यालय प्रबंधक को पत्र लिखकर आदेश का अनुपालन कराने के साथ संबंधित प्रधानाचार्य के विरुद्ध कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि प्रवेश दिलाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। ऐसा न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें