फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज। घर के बाहर लघुशंका के लिए निकले एक मासूम को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना के काफी देर बाद पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझा कर मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज में शुक्रवार को सुबह गांव निवासी मनोज मांझी के पुत्र गोलू (5) को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह सड़क के किनारे लघुशंका के लिए गया था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना जहांगीरगंज पुलिस व डायल 112 पर पुलिस टीम को दी गई। आरोप है कि डायल 112 के पुलिसकर्मी सूचना के काफी देर बाद पहुंचे। इससे उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। उप निरीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें