अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। ऐसे में एक बार फिर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या सैकड़ा पार कर गई। जिले में मरीजों की संख्या अब 128 हो गई है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा भी सतर्क हो गया है।
कोरोना संक्रमण जिले में भी तेजी से फैल रहा है। अस्पतालों में कोरोना जांच व वैक्सीनेशन अभियान के साथ ही पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गत दिवस जहां 20 मरीज सामने आए थे, वहीं शुक्रवार को 31 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 129 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आम नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। जरूरत है कि आम नागरिकों घरों से बाहर निकलने व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दें। साथ ही आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना जांच कराने के साथ ही 45 आयु वर्ग से अधिक उम्र वाले महिला व पुरुष अपना टीकाकरण भी कराना सुनिश्चित करें।