फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आग से झुलसे सफाई कर्मी की लखनऊ मेंं मौत

Sat, 29 Mar 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर के तिलकारपुर निवासी आग से झुलसे सफाईकर्मी सुभाष की शनिवार को लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बसखारी ब्लॉक के ढेकवा बहाउद्दीनपुर गांव का सुभाष सफाईकर्मी थे। 23 मार्च को उसने खुद को कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। बसखारी सीएचसी के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। सुभाष ने बैंक से करीब 10 लाख रुपये का ऋण ले रखा था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदि थे। इसको लेकर घर मेंं आए दिन झगड़ा होता था। ग्रामीणोंं अनुसार इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मौत की सूचना अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें