फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खेत में मिली चार क्विंटल वजनी तिजोरी, ग्रामीण हैरान

Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
खेत में मिली तिजोरी।
विज्ञापन
विद्युतनगर। टांडा के पियारेपुर तेंदुआ गांव में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे किसान जितेंद्र वर्मा के खेत में पुआल के ढेर के बीच लोहे की एक चार क्विंटल वजनी पुरानी तिजोरी मिली। भारी वजन के चलते इसे आधा दर्जन लोग मिलकर भी उठाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। किसी ने इसे चोरी का माल बताया तो कुछ लोगों ने तिजोरी में सोने-चांदी होने की संभावना जताई। पुलिस मौके पर पहुंची। तिजोरी के भारी वजन को देखते हुए पुलिस ने जेसीबी बुलाई।
इसके बाद सुरक्षा घेरे में तिजोरी को कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तिजोरी को सुरक्षित रखा गया है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करते हुए इसे खोला जाएगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें