फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बीमार सास को देखने गए अभिकर्ता के घर में चारी

Sat, 14 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में सास को देखने गए एलआईसी अभिकर्ता के बंद घर को बृहस्पतिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। यहां से नकदी और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह घर पहुंचने पर सारा सामान बिखरा मिला। अभिकर्ता की ओर से करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

अकबरपुर के मरैला बाजार निवासी प्रीतम एलआईसी में अभिकर्ता हैं। बृहस्पतिवार को उनकी सास की तबीयत अचानक बहुत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद पत्नी व बेटी को लेकर दोपहर डेढ़ बजे फूलपुर गए थे। रात ज्यादा हो जाने के कारण वहीं रुक गए थे। शुक्रवार सुबह 10:30 के करीब घर पहुंचे और अंदर कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में दाखिल हुए तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा पड़ा था।
घर से सोने और चांदी के करीब नौ लाख रुपये की कीमत के जेवरात के साथ एक लाख रुपये नकद गायब थे। इसमें से 40 हजार रुपये गेहूं बेचकर मिले थे, जबकि 60 हजार रुपये उपभोक्ताओं के किश्त के रखे थे। प्रीतम के अनुसार वह अपनी बेटी ज्योति की शादी करने की योजना बना रहे थे। इसीलिए बीते महीने भी कुछ जेवर खरीदे थे। इसके अलावा पत्नी के काफी जेवर थे, जो चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें