फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रज्जूपुर में 20 लाख से बनेगा आधुनिक फिटनेस सेंटर

विज्ञापन
कटेहरी विकासखंड की ग्राम पंचायत दरवन के रज्जूपुर गांव में आधुनिक व्यायामशाला (फिटनेस सेंटर) का
विज्ञापन
कटेहरी। विकासखंड की ग्राम पंचायत दरवन के रज्जूपुर गांव में 20 लाख रुपये की लागत से आधुनिक व्यायामशाला (फिटनेस सेंटर) का निर्माण कराया जाएगा। विधान परिषद क्षेत्र विकास निधि योजना से स्वीकृत परियोजना का रविवार को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गांव में व्यायाम की सुविधा नहीं होने से युवाओं और ग्रामीणों को निजी जिम या दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता था। फिटनेस सेंटर बनने के बाद युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों को गांव में ही नियमित व्यायाम की सुविधा मिलेगी। इससे निजी जिम पर होने वाला खर्च और दूर जाने में लगने वाला समय भी बचेगा।
शिलान्यास के बाद आयोजित चौपाल में एमएलसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। फिटनेस सेंटर से युवाओं को अभ्यास के साथ खेल प्रतिभाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि विधान परिषद क्षेत्र विकास निधि से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामुदायिक संसाधनों से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान कटेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष सर्वेश प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अवनीश पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें